About Binay Bharti
दोस्तों निरंतर और लगन से मेहनत करने पर सबकुछ आसान होजाता है।आप अपने आप को छोटा कभी मत समझिए। आप वो सब कर सकते हैं। जो दूसरों को करते देख सोचते हैं यह हमसे नहीं होपाएगा। पर सच यह है की आप उससे भी अच्छा कर सकते हैं। हैलो दोस्तों मेरा नाम विनय भारती है। मैं नवादा जिला का एक छोटे से गाँव डेढ़गाँव से हूँ। आपको सुनकर हसी आई होगी पर इस नाम के पीछे अंग्रेजों का हाथ है क्यूकी उसे देवगाँव कहना नहीं आता था इसलिए ढेबगाँव कहते थे इसलिए बाद मे डेढ़गाँव होगया इसके बारे में बिस्तार से जानना है तो क्लिक करिए । मैं बचपन से नालंदा जिले के राजगीर (राजगृह) मे रहता था अपने नाना- नानी के पास। यहाँ हमारा जगह (जमीन) है अपना घर अभी अभी ही बना है। वो भी पूर्ण रूप से नहीं फिर भी इसी मे रहता हूँ। क्यूकी गाँव मे पढ़ाई का कोई व्यवस्था नही था इसलिए हम राजगीर मे आकार पढ़ने लगे। हमारा परिवार मध्यम वर्ग मे आता है। पिताजी मेरे लकड़ी ( Carpenter) का काम मजदूरी के रूप मे करते हैं। मेरे भैया भी यही कार्य करते हैं। मैं ग्रेजुएसन करने के बाद Competition का पढ़ाई करने लगा। पर ज्यादा पैस...